July 18, 2026

आभूषण चोरी करने वाले आरोपी इस्माइलपुर चौक से गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के मुकदमे में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों का नाम मोहित और सलमान है। आरोपी मोहित दिल्ली के बदरपुर तथा आरोपी सलमान मोलड़बंद के रहने वाले हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी मोहित को देसी कट्टे सहित फरीदाबाद के इस्माइलपुर चौक से काबू किया है।

आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया। आरोपी को पल्ला थाना लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। जिसमें पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपियों ने 20 दिन पहले पल्ला एरिया में एक मकान से सोने तथा चांदी के आभूषण चोरी किए थे। आरोपी मोहित द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर आरोपी सलमान को भी काबू किया गया।