March 29, 2024

नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: थाना एनआईटी प्रबंधक महिला इंस्पेक्टर सुनीता की टीम ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोहित उर्फ लाला स्थाई रूप से उत्तर प्रदेश के जिले गौतम बुद्ध नगर के गांव धनकौर का रहने वाला है। आरोपी अस्थाई रूप से ओल्ड फरीदाबाद के वस्सा पाडा में रहता है।

आरोपी की लड़की से मुलाकात ओल्ड फरीदाबाद की मार्केट में हुई थी। आरोपी लड़की से अक्सर मिलने लगा था। आरोपी ने लड़की से संपर्क कर कई बार अपने घर बुलाया था। आरोपी लड़की को 24 अप्रैल के दिन बहला-फुसलाकर दिल्ली ले गया। दिल्ली से आरोपी लड़की को हिमाचल प्रदेश के मनाली नाम के स्थान पर ले गया था।

परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में शादी की नियत से भगाने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश कर आरोपी को एनआईटी एरिया से गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की से पूछताछ के बाद मुकदमे में पोक्सो एक्ट को जोड़ दिया गया है। आरोपी नाबालिक लड़की को बहला-फुसलाकर मनाली ले गया था। जहां पर उसने लड़की के साथ दुष्कर्म करने की वारदात को अंजाम दिया था।