September 16, 2026

गौ तस्करी के मुकदमें में फरार चल रहा आरोपी जुबबी काबू

Faridabad/Alive News: गौ तस्करी के मुकदमें में फरार चल रहे एक आरोपी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश की टीम ने चोरी की मोटरसाईकिल और अवैध हथियार सहित एनआईटी-5 रेलवे रोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जाविद उर्फ जुबबी निवासी गांव धौज के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता सुबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी ने 9 सितम्बर को अपने साथियों के साथ मिलकर टाटा 407 गाड़ी से गाय लेकर जा रहा था जो अवैध हथियार से फायरिंग करके फरार हो गया था। आरोपी ने 21 नम्बर को थाना सुरजकुण्ड के क्षेत्र इरोज गार्डन से एक ब्रेजा गाड़ी चोरी करके लावारिस हालत में छोड़कर चला गया था। आरोपी ने बरामद हुई अपाचे मोटरसाइकिल थाना एनआईटी के क्षेत्र से 16 अप्रैल को चोरी की थी।

आरोपी ने थाना आदर्श नगर के क्षेत्र से 15 अक्टूबर को एक इको गाडी चोरी की थी। आरोपी के खिलाफ थाना एनआईटी में अवैध हथियार रखने की धारओं में कल 12 जनवरी को दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी पर थाना धौज में गौ तस्करी के एक, चोरी के 9 अन्य मुकदमें, थाना मुजेसर में गौ तस्करी के 2 और एक चोरी का मुकदमा दर्ज है। आरोपी को अदालत में पेश करके मामलों में गहनता से पूछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।