September 27, 2026

चोरी की वाहन सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के वाहन खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम हर्ष उर्फ सैंकी है।

आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के मुज्जफर नगर का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में फरीदाबाद के दयालपुर गांव का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से खुरैसीपुर रोड से चोरी की मोटरसाइकिल सहित थाना धौज के चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है।