August 18, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी गिऱफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 30 ने अवैध हथियार रखने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पिस्टल व दो जिंदा रोंद बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम अरमान है जो सेक्टर 19 बाबा नगर का रहने वाला है जिसे अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से ओल्ड एरिया में तालाब के पास से काबू किया था। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से पिस्टल व 2 जिंदा रोंद बरामद किए गए। आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।