March 10, 2026

अवैध हथियार सहित आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने बटनदार चाकू सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम शाकिर है। आरोपी मूल रुप से उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले के गांव कजरोठ का तथा वर्तमान में आरोपी फरीदाबाद के गांव गौच्छी का रहने वाला है।

आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना एसजीएम नगर के शमशान घाट मस्जिद चौक एरिया से बटनदार चाकू सहित काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना एसजीएम नगर में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।