August 16, 2026

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 30 ने अवैध शराब के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक के कट्टे में 100 पव्वा व दुसरे कट्टे में 150 पव्वा शराब देसी मार्का मस्ताना बरामद हुआ है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम गुरप्रीत (19) है जो नेहरु कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच 30 ने ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से नेहरु कॉलोनी डबुआ एरिया से काबू किया है। आरोपी के कब्जे से मौके पर एक प्लास्टिक के कट्टे में 100 पव्वा व दुसरे कट्टे में 150 पव्वा शराब देसी मार्का मस्ताना बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में शराब की तस्करी करने की धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।