Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने 22 फरवरी को की।
पुलिस के अनुसार, आरोपी को एनआईटी-4 स्थित केंद्रीय भूजल भवन के पास से पकड़ा गया। उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान आदर्श कॉलोनी निवासी इमान उर्फ ढोंस के रूप में हुई है।
पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी ने यह हथियार लगभग 6 हजार रुपये में मेरठ से खरीदा था। आरोपी का पहले सेआपराधिक रिकॉर्ड भी है। उसके खिलाफ एक बलात्कार और 9 चोरी के मामले पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

