September 26, 2026

अवैध देसी शराब सहित आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम महेंद्र उर्फ विनय है जो फरीदाबाद के सरूरपुर गांव का रहने वाला है।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध शराब सहित काबू किया है। आरोपी के कब्जे से 2 पेटी अवैध देसी शराब मस्ताना बरामद की गई है। आरोपी से जब इसके बारे में पूछताछ की गई तो वह है कोई जवाब नहीं दे पाया इसके पश्चात आरोपी को मुजेसर थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।