September 16, 2026

अवैध देसी शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेंट्रल प्रभारी जगमिंदर सिंह की टीम ने अवैध शराब तस्करी के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फरीदाबाद निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई है। वह पेंटिंग का काम करता है। आरोपी से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई है। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम ओमप्रकाश है। जो फरीदाबाद के सेक्टर 62 का रहने वाला है। आरोपी की उम्र 47 वर्ष है और वह पेंटर का काम करता है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को अवैध शराब सहित आशियाना फ्लैट से काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 80 पव्वे देसी शराब मस्ताना के बरामद किए गए।

आरोपी से जब पूछताछ की गई तो वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका जिसके पश्चात आरोपी को आदर्श नगर थाने लाकर उसके खिलाफ अवैध शराब अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ शुरू की गई। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी आसपास के ठेकों से शराब इक्कठी करके इसे पैसों के लालच में महंगे दामों पर बेचता था।

पुलिस पूछताछ पूरी होने के पश्चात आरोपी को अदालत में पेश करके कानून के तहत कार्रवाई अमल में लाई गई है।