March 10, 2026

देसी कट्टा व चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर 30 ने देसी कट्टा व चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी आकाश उर्फ बाबा गांव अजरोंदा फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-17 की मार्किट एरिया से काबू किया है। आरोपी से देसी कट्ट व चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है। आरोपी ने मोटरसाइकिल को दिल्ली से चोरी किया था। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-17 में अवैध हथियार व मोटरसाइकिल चोरी करके प्रयोग करने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।