March 13, 2026

Faridabad: देसी कट्टे सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने देसी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से देसी कट्टा पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रुप सिंह उर्फ भोला वासी SGM नगर का रहने वाला है। आरोपी को अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान बुद्ध विहार पार्क SGM नगर एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी देसी कट्टे को अलीगढ़ में किसी व्यक्ति से 7000 रुपए में खरीद कर लाया था। आरोपी पर पूर्व में चोरी का एक मामला दर्ज है।