October 28, 2026

देसी कट्टा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर-56 ने देसी कट्टे सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी पर पूर्व में भी चोरी के चार मुकदमें सेक्टर 58 में दर्ज है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार असफाक बिहार का रहने वाला है। आरोपी वर्तमान में राजीव कॉलोनी बल्लबगढ़ का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान प्रतापगढ पुल बल्लबगढ़ से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देसी कट्टा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-58 में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।