September 17, 2026

560 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 56 की टीम ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 560 ग्राम गांजा बरामद किया है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सोहिल नेहरू कॉलोनी का रहने वाला है जिसे अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान 3 नंबर मस्जिद के पास से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 560 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना डबुआ में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है।