September 19, 2024

320 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच 85 ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 320 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनीष (23) उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद का हाल में ओल्ड फरीदाबाद का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच 85 ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-29 एरिया से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 320 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ थाना ओल्ड फरीदाबाद में नशा तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है।