September 16, 2026

310 ग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 ने नशा तस्करी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 310 ग्राम गांजा पुलिस ने बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी जय उर्फ रोबिन फरीदाबाद के नगला एनक्लेव पार्ट-2 का रहने वाला है।क्राइम ब्रांच ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सुभाष चौक से काबू किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।आरोपी पर पूर्व में एक मामला लड़ाई झगड़े का दर्ज है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।