October 28, 2026

305 ग्राम गांजे सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 305 ग्राम गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पर पूर्व में नशा तस्करी के दो मामले दर्ज हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दलिप कुमार नगला एनक्लेव पार्ट-2 का रहने वाला है। अपराध शाखा टीम ने आरोपी को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से गस्त के दौरान सरपंच चौक पर्वतीय कॉलोनी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर 305 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। आरोपी के खिलाफ थाना सारन में नशा तस्करी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।