Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस नशे के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस उपायुक्त (अपराध) राजेश कुमार मोहन के नेतृत्व में 9 अप्रैल को क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने एक व्यक्ति को 2.100 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुमित के रूप में हुई है, जो गांव डीग, प्रहलादपुर का रहने वाला है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने चंदावली पुल के पास छापेमारी कर उसे पकड़ लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा कोसी से 13 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से खरीदकर लाया था। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

