October 27, 2026

195.810 किलोग्राम गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ ने नशा तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने बैगो में मादक पदार्थ गांजा वाणिज्यिक मात्रा में बरामद किया गया है

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नरेन्द्र शाह (50) निवासी कुबेर कालोनी, गांव जाजरू फरीदाबाद में रहता है तथा मूल रूप से बिहार के आरा जिले के गांव मदुरा रहने वाला है। गिरफ्तार आरोपी को अपराध शाखा टीम ने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर उसके घर कुबेर कालोनी से काबू किया है।