March 10, 2026

चोरी की दो मोटरसाइकिल और एक स्कूटी सहित आरोपी काबू

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम रवि कुमार है। आरोपी मूल रुप से बिहार के बलवापार जिले के गांव हरनोत का तथा वर्तमान में सैक्टर-23 संजय कालोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने आरोपी को अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से थाना मुजेसर से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है।