September 27, 2026

वाहन चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार, बाइक बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की है।

शिव दुर्गा विहार, लक्कड़पुर निवासी मनीष कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 18 सितंबर को उसने अपनी मोटरसाइकिल घर के पास खड़ी की थी, जिसे कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। इस पर थाना सूरजकुंड में मामला दर्ज किया गया।

जांच के दौरान क्राइम ब्रांच एनआईटी की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी इमान, निवासी एस.जी.एम. नगर, फरीदाबाद को लेजर वैली पार्क के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी पर दुष्कर्म सहित अन्य आपराधिक मामले भी दर्ज हैं। उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।