October 20, 2026

शराब तस्करी करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच AVTS ने शराब तस्करी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 38 बोतल देसी शराब बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मोहनपाल उर्फ पल्लू राजीव कॉलोनी का रहने वाला है। आरोपी अपराध शाखा टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर 56 झुग्गी से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से मौके पर 38 बोतल देसी शराब बरामद की गई है। आरोपी के खिलाफ शराब तस्करी की धाराओं में थाना सेक्टर-58 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।