November 15, 2026

अवैध गांजा तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच की टीम ने अवैध गांजा तस्करी मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपी का नाम दीपक है जो उत्तर प्रदेश के हाथरस का रहने वाला है और फिलहाल बल्लभगढ़ के सेक्टर-3 एरिया में किराए के मकान पर रह रहा था।

क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सदर बल्लभगढ़ एरिया में स्थित आईएमटी से आरोपी को अवैध गांजे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से डेढ़ किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर आरोपी कोई जवाब नहीं दे पाया जिसके पश्चात आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछता शुरू की गई।