March 14, 2026

फरीदाबाद में 400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 400 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने की।

पुलिस के अनुसार, 12 मार्च को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने डिलाइट होटल के पास से कुंदन कुमार को काबू किया। आरोपी बिहार के नालंदा जिले के शकुंतला गांव का रहने वाला है। उसके पास से 400 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा दिल्ली से करीब 6 हजार रुपये में खरीदकर लाया था।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की है।