March 12, 2026

फैक्ट्री से लोहे की सिलियां चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, ऑटो और 7 हजार रुपये बरामद

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच सेक्टर-65 की टीम ने थाना मुजेसर क्षेत्र में दर्ज चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान जाबिद (26) निवासी डबुआ, फरीदाबाद के रूप में हुई है।

इस मामले में संजय, निवासी सेक्टर-22 ने थाना मुजेसर में शिकायत दी थी कि सेक्टर-22 में उसकी लोहे की प्लेट बनाने की फैक्ट्री है। 17 फरवरी 2025 की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसकी फैक्ट्री के बाहर रखी लोहे की सिलियां चोरी कर ली थीं। शिकायत के आधार पर थाना मुजेसर में मामला दर्ज किया गया था।

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी जाबिद को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि जाबिद ने अपने साथी शहबाज के साथ मिलकर 16/17 फरवरी 2025 की रात सेक्टर-22 स्थित फैक्ट्री से लोहे की सिलियां चोरी की थीं और उन्हें ऑटो में रखकर ले गए थे

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शहबाज को पहले ही गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया जा चुका है। आरोपियों के पास से चोरी में इस्तेमाल किया गया ऑटो और 7 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है, जबकि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।