March 12, 2026

शराब के नशे में हुड़दंग करते आरोपी गिरफ्तार

Palwal/Alive News : पुलिस ने अलग- अलग थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति को बगैर परमिट वाली शराब सहित व चार लोगों को शराब के नशे में हुडदंग करते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार कैंप थाना पुलिस ने भाटिया कालोनी निवासी श्याम को कालोनी से काबू कर उसके कब्जे से 37 बोतल देशी शराब को बरामद किया है। इसी प्रकार मुंडकटी थाना पुलिस ने गुदराना गांव निवासी दयाराम को गांव से ही, विनोद को मुंडकटी चौक से, सराय गांव निवासी मुफीद व तुमसरा गांव निवासी पूरन को मुंडकटी चौक से सरेआम शराब के नशे में हुडदंग करते हुए दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।