September 15, 2026

नाबालिग से दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : नाबालिक लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को क्राइम ब्रांच की टीम ने 72 घंटे में किया गिरफ्तार है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपी सुनील पलवल जिले के गाँव बेला का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच टीम ने आरोपी को गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर बल्लभगढ़ के चंदावली पुल से महिला थाना बल्लबगढ़ के पोक्सो एक्ट के मुकदमे में गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह एक कवाडे की वर्कशॉप में काम करता है। आरोपी से पूछताछ जारी है। पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया जाएगा।