August 27, 2026

नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News पुलिस चौकी सेक्टर 11 ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 8 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस चौकी सेक्टर 11 फरीदाबाद में एक कॉलोनी की रहने वाली महिला ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी लड़की नौंवी कक्षा में पढती है जो 18 मई की रात से गायब है जिसे उसका पडोसी जसबीर(23) अपराध करने की नियत से बहला फुसला कर भगा ले गया है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस थाना सेक्टर 11 की टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुये जसबीर को गिरफ्तार किया है।