June 12, 2026

टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी खाता उपलब्ध करवाने वाला आराेपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : टेलिग्राम टास्क के नाम पर ठगी खाता उपलब्ध करवाने वाले एक आराेपी काे गिरफ्तार किया। आराेपी ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था। आरोपी बी.ए.सी. पास है और कबाड़े का गोदाम चलाता है। आरोपी को आदालत में पेश कर 6 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि बल्लभगढ़ में कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-20B, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 09 अप्रैल को उसके पास टेलिग्राम पर पार्ट टाईम जॉब करके कम समय में पैसे कमाने बारे मैसेज प्राप्त हुआ। जिस मैसेज को देख कर उसने काम करने के लिए हां कर दिया और फिर उससे उसकी निजी जानकारी ली गई। जिसके बाद उसे गुगल पर रेटिंग के कुछ टास्क दिए गये जिनके बदले में उसे 150रूपये दिए गये। फिर उसे पैड टास्क करने के लिए कहा गया जिसके लिए लालच में आकर ठगों के पास विभिन्न टास्क के लिए कुल 2लाख10 हजार रूपये भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

उन्हाेंने आगे कार्रवाई करते हुए आकाश परेवा निवासी चन्दन विहार नांगलोई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।