March 14, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में पिस्तौल सहित आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की टीम ने अवैध हथियार सहित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का नाम ईकबाल(50) है।

आरोपी फरीदाबाद के सेक्टर-18 के संत नगर का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से खेडी पुल सब्जि मण्डी से काबू किया है। आऱोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से देशी पिस्तौल बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना खेडी पुल में अवैध हथियार रखने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी से पूछताछ में सामने आय़ा की आरोपी ड्राइवर का काम करता है। पहले उत्तर प्रदेश में अपनी गाडी चलाता था। जिसपर अपनी सुरक्षा के लिए उसने कई साल पहले देसी पिस्तौल किसी अनजान व्यक्ति से 6000/-रु में खरीदी थी। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश करके जेल भेजा गया है।