March 10, 2026

अवैध हथियार मुकदमे में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ऊंचागांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने अवैध हथियार के मुकदमे में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम प्रदीप उर्फ पड्डा (22) है जो यूपी के मथुरा जिले का रहने वाला है और फिलहाल फरीदाबाद के रामनगर में रह रहा था। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गुडगांव कैनाल नहर के पास से देसी कट्टे सहित काबू कर लिया। पुलिस पूछताछ करने पर आरोपी आनाकानी करने लगा जिसके पश्चात आरोपी को मुजेसर थाना लाकर उसके खिलाफ अवैध हथियार अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई।