October 27, 2026

बिमला हत्याकंड में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने सुरजकुण्ड बिमला हत्याकंड में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोप का नाम कपिल है आरोपी राजस्थान के अलवर जिले के गांव जाटूवाला बालावास का रहने वाला है। आरोपी को क्राइम ब्रांच टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से ओल्ड फरीदाबाद से थाना सुरजकुण्ड के हत्या कि मुकदमें में गिरफ्तार किया था। आरोपी ने हत्या की वारदात को 26 जून को अंजाम दिया था। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि मृतका बिमला और आरोपी दोनों साथ में ही रहते थे। जो दोनों में झगडा होता रहता था। आरोपी ने झगडे के दौरान मृतका को डंडे से चोट मारी जिससे बिमला की मृत्यु हो गई।