Faridabad/Alive News: टेलिग्राम टास्क के नाम पर 2,19,100 रुपये की ठगी, साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने खाता उपलब्ध करवाने वाले को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में आर्य नगर, फरीदाबाद निवासी एक व्यक्ति ने दी शिकायत में आरोप लगाया की उसके पास व्हाट्सएप पर घर बैठे पैसे कमाने बारे एक मैसेज आया जिस पर दिये गये लिंक के जरिये वह एक ग्रुप से जुड गया। फिर उसे टास्क करने को कहा गया जिनके लिए ठगों द्वारा उसे दो बार पैसे वापिस दिये गये। लालच में आकर उसने अधिक मुनाफे के लोभ में टास्क के नाम पर कुल 2,19,100 रुपये ठगों के खाता में भेज दिये और उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की पुलिस ने कार्रवाई करते हुए श्यामसुंदर(19) निवासी जिला हनुमानगढ़ राजस्थान को गिरफ्तार किया है।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी श्यामसुंदर ने खाता साहिल से लेकर आगे ठगो को दिया था। सचिन(खाताधारक) व साहिल को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है। श्यामसुंदर डीएमएलटी (डिप्लोमा इन मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी) की पढाई कर रहा है। खाते में ठगी के 50 हजार रुपये आए थे।

