October 28, 2026

हत्या मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव प्रभारी जगबीर सिंह की टीम ने हत्या के मामले में 4 साल से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मनोज उर्फ धोलू बल्लभगढ़ की नीमका गांव का रहने वाला है। आरोपी ने वर्ष 2016 में हत्या की वारदात को अंजाम दिया था तथा वर्ष 2018 में लड़ाई झगड़े की वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी दोनों ही मुकदमों में भगोड़ा घोषित किया जा चुका है। आरोपी को क्राइम टीम ने सूत्रों से प्राप्त सूचना से बल्लभगढ़ के अंबेडकर चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया है।