Delhi/Alive News: आरटीआई कार्यकर्ता अमित तिवारी ने महाराष्ट्र सरकार से अभिजीत दीपके के परिवार की आय और संपत्ति की जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके के पिता भगवानराव दीपके जूनियर इंजीनियर हैं। ऐसे में उन्होंने सवाल उठाया कि उनकी आय के आधार पर अभिजीत दीपके की अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कैसे पूरा हुआ।
अमित तिवारी ने आरोप लगाया कि CJP एक राजनीतिक दल की तरह काम कर रही है, लेकिन उसका चुनाव आयोग में राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण नहीं है। उनका कहना है कि यदि CJP राजनीतिक गतिविधियां कर रही है और लोगों से चंदा भी ले रही है, तो उसे जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 29A के तहत राजनीतिक दल के रूप में पंजीकरण कराना चाहिए।
उन्होंने चुनाव आयोग से इस मामले की जांच कराने की मांग की है।
इसके अलावा अमित तिवारी ने केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC) से भी मांग की कि राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल द्वारा CJP को फंड के रूप में घोषित 1 करोड़ रुपये पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने पर विचार किया जाए।
अमित तिवारी ने यह भी कहा कि CJP का आंदोलन शुरुआत में NEET पेपर लीक जैसे मुद्दों तक सीमित था, लेकिन बाद में इसका स्वरूप बदल गया। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनकी दिवंगत मां और विदेशी नेताओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गईं। इन मामलों की शिकायत संबंधित अधिकारियों से भी की गई है।
नोट: यह सभी आरोप अमित तिवारी द्वारा लगाए गए हैं। इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया इस खबर में शामिल नहीं है।

