March 13, 2026

आप के जिला अध्यक्ष ने भोले बाबा के चरणों में शीश झुकाकर लिया आशीर्वाद

Faridabad/Alive News: आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने मंगलवार को बडख़ल विधानसभा के वार्ड नं. 14 स्थित बांके बिहारी मंदिर में आयोजित महा शिवरात्रि के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और भोले बाबा के चरणों में शीश झुकाकर आशीर्वाद प्राप्त किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नं. 14 से पार्षद पद के भावी उम्मीदवार संजय कुमार जुनेजा द्वारा किया गया। मंदिर कमेटी के प्रधान ललित गोंसाई ने आए हुए सभी अतिथियों को आशीर्वाद प्रदान किया। आप पार्टी के जिला अध्यक्ष धर्मबीर भड़ाना ने इस मौके पर अपने साथियों सहित शहर के मंदिरों से निकाली गई शिव बारात में शिरकत की।

इस अवसर पर आप पार्टी के जिला सचिव भीम यादव, संगठन मंत्री विनोद भाटी, ओ पी वर्मा, हितेश पालटा, मनीष भाटिया, अभिषेक गोस्वामी, परमजीत कौर, चीकू सिंह, संजय भाटी, मुलकराज, जसबीर सिंह, हरप्रीत सिंह खालसा, चिरंजीव शर्मा, दीनानाथ भाटिया, दीपक एवं विनोद आदि मौजूद रहे।