Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने अवैध हथियार रखने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक अवैध हथियार के साथ पदम नगर खेडीपुल एरिया में मौजूद है। सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने भारत नगर खेडीपुल निवासी मनबीर (उम्र 26)को मौके पर दबोच लिया। उसके खिलाफ थाना खेडीपुल में अवैध हथियार रखने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और यह देसी कट्टा नोएडा से 4500 रुपये में किसी व्यक्ति से खरीदा था। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी पर पहले से अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में हत्या के प्रयास का एक केस दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

