March 7, 2026

मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई मौत

Faridabad/Alive News: एक बीमार बाप ने कार चालक की लापरवाही की वजह से अपने 19 वर्षीय नौजवान बेटा को खोया दिया। उनका बेटा आज रविवार को सुबह मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से नौकरी के लिए निकला था लेकिन वह नौकरी पर नहीं पहुंचा। सुबह उनके पास पुलिस का फोन आया तो पता चला कि उनके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है।

मृतक के नाना राकेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक चांदपुर के पास गांव मोहनदीपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि वह गरीब परिवार से है। उनके पिता अक्सर बीमार रहते है। मृतक मोहित (उम्र 19) पिछले 6 महीने से एस्कार्ट कंपनी में काम करता था, उसका एक बड़ा भाई भी इसी कंपनी में काम करता है।

उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि हर रोज की तरह वह आज सुबह भी बाइक से काम के लिए गया था। उसके साथ काम करने वाले कर्मचारी ने उनके परिजनों के पास फोन किया और बताया कि मोहित का आज सुबह आठ बजे बाइक से काम पर जाते समय कोराली और बदरौला के बीच पहुंचा तो किसी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी और उसकी मौत हो गई। अज्ञात वाहन चालक एक्सीडेंट करके वहां से फरार हो गया।

पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश कर रही है। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए बी के अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचा दिया है