March 7, 2026

सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान मंझावली पुल से गिरा युवक गिरा, गंभीर रूप से घायल

Ballabhgadh/Alive News: सरस्वती मूर्ति विसर्जन के दौरान मंझावली पुल से एक युवक के गिरने का मामला सामने आया है। इस हादसे में युवक के हाथ और पैर टूट गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए गांव जसाना स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, 27 जनवरी को गांव मुजेसर से कुछ लोग मंझावली गांव के पास यमुना नदी में सरस्वती मूर्ति का विसर्जन करने पहुंचे थे। इसी दौरान कुछ युवक मूर्ति का विसर्जन कर रहे थे। वहीं, गांव मुजेसर निवासी एक युवक मंझावली पुल पर चला गया और अचानक संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा।

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना के संबंध में उन्हें किसी भी प्रकार की कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।