March 7, 2026

चंदावली पुल से कूदकर युवक ने की आत्महत्या

Faridabad/Alive News: एक 27 साल का युवा चंदावली पुल के पास आगरा नहर में कूदने से आत्महत्या का मामला सामने आया है युवक के पिता ने बताया बीते कल अपनी पत्नी को लेने के लिए ससुराल गया था और आज उसने चंदावली पुल से आगरा कनाल नहर में कूद कर आत्महत्या कर ली है।

डीग गांव निवासी लायक राम ने बताया कि उसे किसी ने सूचना दी कि उसके बेटे ने चंदावली पुल से आगरा नहर में कूद गया है और वह वहां पर जल्दी पहुंचे। वहां पहुंच कर देखा तो बेटे की बाइक और चप्पल नहर के पास पड़ी हुई थी।

युवक के पिता लायक राम ने बताया कि उनका बेटा बीते दिन अपनी पत्नी को लाने ससुराल गया था। वहां किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। अगली सुबह उन्हें सूचना मिली कि उनका बेटा चंदावली पुल से नहर में कूद गया है।

इसकी सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।