March 11, 2026

सात ग्राम स्मैक के साथ एक नवयुवक गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: क्राइम ब्रांच बॉर्डर की पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक नवयुवक को गिरफ्तार किया है। 

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को बाईपास रोड, सेक्टर-37 के पास नशा लेकर घूमते हुए पकड़ा है। आरोपी की पहचान तुषार (19 वर्ष) निवासी बिजनौर, उत्तर प्रदेश (फिलहाल सेहतपुर, सूरदास मार्केट में रह रहा था) के रूप में हुई है।  सूचना के आधार पर पुलिस ने उसे पेट्रोल पंप के पास से पकड़ा और उसके पास से 7 ग्राम स्मैक बरामद की।

पूछताछ में तुषार ने बताया कि उसने यह स्मैक 4000 रुपये में किसी व्यक्ति से खरीदी थी। उसके खिलाफ थाना सराय ख्वाजा में नशा तस्करी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

पूछताछ के बाद आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।