October 18, 2026

अलग-अलग स्थानों से एक युवक-युवती रहस्यमयी परिस्थिति में लापता

Palwal/Alive News : अलग-अलग थाना क्षेत्र से 20 वर्षीय लड़की व 26 वर्षीय युवक रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गए। पुलिस ने पीड़ित परिजनों की शिकायतों पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता संजय काद्यान के अनुसार एक पीड़ित युवक ने चांदहट थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बहन गत 19 जून को बगैर कुछ बताए कहीं चली गई।

जिसको काफी तलाश किया गया लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। इसी प्रकार गांव पृथला निवासी मनोज ने गदपुरी थाना पुलिस को शिकायत दर्ज कराई है कि उसका 26 वर्षीय भाई धर्मेंद्र 19 जून को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चला गया। जिसको काफी तलाश किया लेकिन आज तक कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायतों के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।