May 7, 2024

लिंग्याज में अंग्रेजी भाषा पर कार्यशाला आयोजित

Faridabad/Alive News :  लिंग्याज विश्वविद्यालय में गत दिवस आयोजित अंग्रेजी भाषा की राष्ट्रीय कांफ्रेंस में मुख्यातिथि जवाहर लाल यूनिवर्सिटी के पूर्व प्रोफेसर प्रो. हरीश नारंग ने कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बताया कि आज के समाज में भाषा विश्व में साहित्य, सभ्यता व समाज पर किस प्रकार असर डालती है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजी आज विश्व की मुख्य भाषा बन गई है। कांफ्रेंस का आयोजन यूनिवर्सिटी के अंग्रेजी विभाग ने किया था। विभागाध्यक्ष डा. विदुषी शर्मा ने मुख्यातिथि सहित विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए अंग्रेजी के साहित्य पर प्रकाश डाला और हमारे देश में अंग्रेजी के महत्व को भली-भांति समझाया।

4

कांफ्रेंस में विभिन्न कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों के प्रोफेसरों ने भाग लिया। कांफ्रेंस को चार सत्रों में बांटा गया था, जिसमें सदस्यों ने पेपर प्रजेंटेशन किए, जिन पर डिस्कशन आयोजित किए गए। कांफ्रेंस में यूनिवर्सिटी के चांसलर डा. पिचेश्वर गड्डे, वाइस चांसलर डा. आरके चौहान सहित लगभग सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विचार रखे। कांफ्रेंस के अंत में बेस्ट प्रजेंटेशन का पुरस्कार अग्रवाल कालेज बल्लभगढ़ की सहायक प्रोफेसर अनुष्का नागपाल एवं बेस्ट पेपर का अवार्ड लिंग्याज की पी.एचडी. की छात्रा लिप्सा मल्होत्रा को दिया गया।