September 12, 2026

रहस्यमयी परिस्थिति में एक महिला हुई लापता

 Palwal/Alive News : सदर थाना क्षेत्र से 50 वर्षीय महिला रहस्यमयी परिस्थिति में लापता हो गई। पुलिस ने महिला के पति की शिकायत पर गुमशुदी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। पुलिस जांच अधिकारी मनोज कुमार के अनुसार एक पीड़ित व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी पत्नी गत 15 जुलाई को बगैर कुछ बताए घर से कहीं चली गई। जिसको काफी तलाश किया गया, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।