March 7, 2026

बेटे के इलाज के बहाने महिला से दरिंदगी, तांत्रिक ने 10 दिन तक बनाया बंधक

Panipat/Alive News: पानीपत से एक बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक महिला अपने बेटे की बीमारी का इलाज करवाने के लिए एक तांत्रिक के पास गई थी। महिला का आरोप है कि तांत्रिक ने इलाज के बहाने उसे नशीला पदार्थ पिला दिया और फिर उसका अपहरण कर लिया।

पीड़िता के अनुसार तांत्रिक उसे कामाख्या के जंगल में ले गया, जहां उसने महिला को करीब 10 दिनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान आरोपी लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा।

किसी तरह महिला वहां से बचकर बाहर निकली और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपी की तलाश की जा रही है।