March 7, 2026

छाया पहला घना कोहरा, जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन

Uttar Pradesh/Alive News: सोमवार सुबह शहर और देहात में मौसम का पहला घना कोहरा छा गया। दृश्यता बेहद कम होने के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए।

हाईवे व प्रमुख मार्गों पर वाहन चालकों को लाइट जलाकर चलना पड़ा। कोहरे के चलते स्कूल जाने वाले बच्चों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को खासा परेशान होना पड़ा।

कोहरे का असर रेल और बस सेवाओं पर भी देखने को मिला। कई ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जबकि रोडवेज बसों का संचालन भी सावधानी के साथ किया गया।

यातायात पुलिस ने वाहन चालकों से धीमी गति से चलने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले एक-दो दिनों तक सुबह और शाम के समय कोहरे की स्थिति बनी रह सकती है।