Faridabad/Alive News: जिला फरीदाबाद दूरसंचार के अन्तर्गत आने वाले सभी दूरभाष केन्द्रों के उपभोक्ताओं की टेलीफोन सेवाओं से संबंधित शिकायतों की सुनवाई तथा शिकायतों को यथासंभव तुरंत निपटाने के उद्देश्य से फरीदाबाद में उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए टेलीफोन अदालत तथा खुला दरबार का आयोजन 28 जनवरी, बुधवार को बारह बजे कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद में किया जाना है। यह जानकारी सहायक महाप्रबंधक दूरसंचार मनीष ने देते हुए बताया कि इस अदालत में उपभोक्ताओं की समस्याओं एवं शिकायतों का निपटारा महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद द्वारा किया जाएगा।
इस अदालत में इन मामलों पर विचार किया जाएगा जैसे टेलीफोन का अधिक बिल आना या बिल संबंधी अन्य शिकायत ऐसे बिल जो 31 दिसंबर 2025 तक जारी हो और टेलीफोन सर्विस सम्बंधित शिकायतें
इन श्रेणी की शिकायतों पर इस टेलीफोन अदालत में विचार नहीं किया जाएगा जैसे पूर्व में आयोजित अदालतों में आई जन शिकायतों और जिनके निर्णय की सूचना दी जा चुकी हो, ऐसी शिकायत जिन पर किसी न्यायालय द्वारा अपना निर्णय लिया जा चुका हो।
शिकायत प्रस्तुत करने की प्रक्रिया कुछ इस प्रकार रहेगी
उपभोक्ता अपनी शिकायत दो प्रतियों में संबंधित दस्तावेजों या संपर्क टेलीफोन नंबर आदि को कार्यालय समय में में सहायक महाप्रबंधक (पी जी) कार्यालय महाप्रबंधक दूरसंचार जिला फरीदाबाद (दूरभाष 0129-2223946) के पास जमा करवाएं अथवा डाक द्वारा भिजवाएं। शिकायतें जमा कराने की अंतिम तिथि दिनांक 20 जनवरी 2026 तक पी जी अनुभार्ग, सेक्टर- 15ए, फरीदाबाद को भेजे जा सकते हैं।

