March 10, 2026

ईएमयू ट्रेन से कटकर हुई एक छात्र की दर्दनाक मौत  

Faridabad/Alive News: बाटा रेलवे स्टेशन के पास लाइन पार करते समय एक स्कूली छात्र की ईएमयू ट्रेन के सामने आने से दर्दनाक मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पटरी पार कर रहे छात्र को बचने के लिए शोर मचाया लेकिन वह ट्रेन की तेज रफ्तार के सामने संभल नहीं पाया और ट्रेन के आगे आ गया। इस घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बीके अस्पताल की मोर्चरी में भिजवाया। 

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक छात्र  का नाम रोहित कुमार (उम्र करीब 16)  जो की राम नगर कॉलोनी की गली नंबर-4 का रहने वाला है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना बच्चा सरकारी स्कूल की कक्षा सातवीं का छात्र है। जानकारी के मुताबिक बच्चा अपने दोस्त के साथ स्कूल की वर्दी में था और पटरियों पर बैग लेकर बैठे थे। बैग की तलाशी लेने के बाद किताबों से पता चला कि बच्चे का नाम क्या है और वह किस कक्षा में पढ़ता है।