March 7, 2026

नेहरू ग्राउंड में मां भगवती की चौकी का आयोजन, विधायक ने किया शुभारंभ

Faridabad/Alive News: मंदिर सेवा समिति दल एवं नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में नेहरू ग्राउंड में मां भगवती की चौकी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक धनेश अदलक्खा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और ज्योत प्रचंड कर चौकी का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर आयोजक सुनील कुशवाहा, यशपाल शर्मा तथा एडवोकेट संदीप सेठी ने विधायक सहित अन्य अतिथियों का पटका व फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक धनेश अदलक्खा ने कहा कि मां जगत जननी भगवती के आशीर्वाद से ही उन्हें जनता की सेवा करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि सच्चे मन से मां की आराधना करने वाले भक्तों के सभी कष्ट और बाधाएं मां दूर करती हैं।

विधायक ने दिर सेवा समिति दल और नवदीप सेवा समिति ट्रस्ट के कार्यों की सराहना करते हुए बताया कि दोनों संस्थाएं कोरोना काल के बाद से प्रत्येक शनिवार को भंडारे का आयोजन कर सेवा भावना का उदाहरण प्रस्तुत कर रही हैं।

कार्यक्रम में समाजसेवी विक्रम भाटिया, राजेश गुप्ता, अरविंद पटेल, दीपक गेरा, संजीव कुशवाहा, डॉ. अजय तिवारी, मोहित अरोड़ा, हुकुम सिंह बंसवाल, अश्वनी, काले भाटिया सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे। चौकी के समापन अवसर पर भंडारे का आयोजन किया गया।