May 4, 2024

श्रीराम कथा को लेकर निकली भव्य कलाश यात्रा

Faridabad / Alive News : दयालबाग में श्रीराम कथा के शुभारंभ के पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। करीब 350 श्रद्धालु इस यात्रा में शामिल हुए। कथा का आयोजन विश्व जागृति मंडल व वेलफेयर रिलीजियन सोसाइटी के तत्वाधान में किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य यजमान रानी व मनोज चौधरी है। उन्होंने बताया कि श्रीराम ज्ञान कथा आचार्य सर्वेशानंद के मुखारबिंद से होगी।

कथा स्थान तिकोना पार्क दयालबाग है। 20 जून तक कथा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। कथा यात्रा से पूर्व विधिवत रामचरित्रमानस का पाठ किया गया। इसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं व माताओं ने कलश यात्रा प्रारंभ किया। विभिन्न मार्गों से होता हुआ कलश यात्रा कथा स्थल पहुंचा।

आचार्य सर्वेशानंद जी महाराज ने कहा कि श्रीराम कथा के श्रवण मात्र से सभी दुखों का नाश हो जाता है। श्रीराम ने तीनों लोक में मर्यादा को स्थापित किया। उन्होंने कहा कि मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवउ सो दसरथ अजिर बिहारी, भगवान राम सभी दुखों को नाश करने वाले हैं। इसकी कथा से सुनने बुद्धि विवेक और ओज की वृद्धि होती है। 20 जून तक कथा शाम 4 से संध्या 7 बजे तक चलेगी।